सऊदी अरब में मजदूर की सैलरी कितनी है? जाने सऊदी अरब में काम कैसे मिलेगा?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कई लोगों को विदेशों में नौकरी करना एक सपना होता है और होगा भी क्यों न क्योंकि वहां पर अपने देश के मुकाबले सैलरी अधिक मिलती है तो उन्हीं विदेशों में से आज कि इस पोस्ट में हम सऊदी अरब के बारे में बात करने वाले हैं की आखिर अगर कोई व्यक्ति सऊदी अरब में काम करता है तो उन्हें कितनी सैलरी मिल सकता है। 

सऊदी अरब एक काफी व्यस्त एवं विकसित देश है जहां पर तमाम प्रकार की फैक्ट्रियां, कंपनियां, होटल्स, रेस्टोरेंट्स आदि चलती है और वहां पर खाने, पीने और रहने के खर्चे कम होते हैं जिसके कारण अधिकतर काम करने वाले व्यक्ति आराम से ₹10,000 से ₹15,000 तक बचा लेते हैं इसलिए हर साल लाखों लोग अपने मुल्क छोड़कर वहां पर काम करने के लिए जाते हैं। 

तो क्या आप सऊदी अरब में नौकरी करना चाहते हैं और एक अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि सऊदी अरब में मजदूर की सैलरी कितनी है, सऊदी अरब में हेल्पर की जॉब पाने के लिए क्या करना होगा, हेल्पर की जॉब पाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और कितनी पढ़ाई लिखाई होनी चाहिए आदि के बाद में बात करने वाले हैं तो चलिए शुरू करते हैं। 

सऊदी अरब में मजदूर की सैलरी कितनी है? 

सऊदी अरब में एक मजदूर की सैलरी महीने के लगभग 1000 से 1200 सऊदी रियाल होती है जोकि इंडियन रुपीस में ₹21,000 से लेकर ₹26,000 के बराबर होती है।

अगर ओवरटाइम को लेकर बात करें तो सऊदी अरब में कोई कोई कंपनी ओवरटाइम करने की फैसिलिटी देती है और कोई नहीं देती है तो अगर ओवरटाइम में कोई मजदूर काम करता है तो उसकी सैलरी महीने की लगभग 1500 से 1800 सऊदी रियाल तक हो सकती है जो इंडिया के ₹32,000 से लेकर ₹40,000 तक हो सकती है।

सऊदी अरब में हेल्पर की जॉब कैसे पाए? 

आपको हम बता दें की सऊदी अरब में मजदूर या कोई भी जॉब को पाने के 3 तरीके हैं :

  1. कंसलटेंसी एजेंसी
  2. ऑनलाइन जॉब पोर्टल
  3. दोस्त या रिश्तेदार

1. कंसलटेंसी एजेंसी

अमूमन हर एक व्यक्ति जो सऊदी अरब में जॉब करना चाहता है वह कंसलटेंसी एजेंसी का ही सहारा लेता है क्योंकि इसमें सऊदी अरब में कोई भी प्रकार का जॉब मिलने का और किस तरह से जॉब का हासिल करने का सारा कुछ जानकारी एजेंसी द्वारा दी जाती है।

आप कंसलटेंसी एजेंसी की खोज करने के लिए आप गूगल में सर्च करके अपने नजदीकी कंसलटेंसी एजेंसी का पता लगा सकते हैं और उनसे संपर्क करके सऊदी अरब में मजदूर की जॉब पा सकते हैं।

एक बात का ध्यान रखें कि आपको ऐसे कंसल्टेंसी का सहारा लेना है जो काफी ट्रस्टेड और उनके पहले के रिकॉर्ड भी अच्छे हो।

यह भी पढ़े : कुवैत में हेल्पर की सैलरी कितनी होती है?

2. ऑनलाइन जॉब पोर्टल

सऊदी अरब में हेल्पर की जॉब पाने के लिए आप ऑनलाइन जॉब पोर्टल की सहायता भी ले सकते हैं जिसके लिए आपको सिर्फ गूगल में सर्च करके रोजगार देने वाली विभिन्न प्रकार के पोर्टल में जाकर जॉब ढूंढना हैं वहां पर आपको जॉब से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियां मिल जाएंगी।

उसके बाद आपको अपना एक अपडेटेड रिज्यूम बनवा लेना है फिर उस रिज्यूम को उस Site पोर्टल में दिए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में सबमिट कर देना।

अगर आपके द्वारा दी गई सारी इनफार्मेशन सऊदी अरब के कंपनी के HR को पसंद आती है तो आप को सिलेक्ट किया जा सकता है उसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है।

कई ऐसे सऊदी अरब की कंपनियां होती है जो फ्री वीजा भी भेज देती है तो आप फ्री वीजा की मदद से भी सऊदी अरब जा सकते हैं सिर्फ आपको अपना पासपोर्ट बनवाना, होटल बुकिंग, वर्क परमिट की अनुमति लेना और अन्य दस्तावेज के बाद सऊदी अरब में जॉब हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : कनाडा में हेल्पर की सैलरी कितनी है?

3. दोस्त या रिश्तेदार

तीसरा तरीका है कि अगर कोई आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार सऊदी अरब में जॉब करता है तो उससे आप संपर्क कर सकते हैं। उनसे आप सऊदी अरब जाने के लिए जो भी प्रक्रिया होती है उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और यह सबसे आरामदायक तरीका हो जाता है सऊदी अरब जाने के लिए क्योंकि इसमें कोई आपको आपको ज्यादा दौड़ा भागी करने की आवश्यकता नहीं होती बल्कि आपको एक प्रॉपर सही गाइडेंस मिल जाता है जिसकी मदद से आप आसानी से सऊदी अरब में जॉब हासिल कर सकेंगे।

सऊदी अरब में हेल्पर की जॉब पाने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?

वैसे तो सऊदी अरब में हेल्पर की जॉब पाने के लिए कोई विशेष योग्यताएं होनी नहीं चाहिए लेकिन जो एक बेसिक योग्यताएं वह कुछ इस प्रकार है :

  1. शारीरिक क्षमता : जैसे कि आपको पता ही है एक हेल्पर की नौकरी में आपको शारीरिक काम करने की आवश्यकता होती है, जिसमें आपको भारी सामग्री को उठाने, साफ़-सफाई करने, और अन्य सामान्य शारीरिक कार्यों को संभालने के लिए बोला जा सकता है।
  2. उम्र योग्यता : सऊदी अरब में एक हेल्पर की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  3. संवेदनशीलता : हेल्पर की नौकरी में आपको अच्छी संवेदनशीलता और सहयोगी बनने की गुण होने चाहिए। आपको अन्य लोगों के साथ सहयोगपूर्ण तरीके से काम करना आना चाहिए और साथ ही साथ मदद करने के लिए हमेशा तत्पर होना चाहिए।
  4. भाषा कौशल : अगर आप सऊदी अरब में जॉब करना चाहते हैं तो आपको सबसे महत्वपूर्ण बात की आपको अरबी भाषा बोलना आना चाहिए जिससे वहां के लोगों से वार्तालाप करने में आसानी हो और इसके अलावा आप थोड़ी-मोड़ी अंग्रेजी भाषा को भी सीख लेना चाहिए।
  5. कार्य अनुभव : यदि आपके पास पहले से हेल्पर की नौकरी में कार्य अनुभव होगा तो आपको सऊदी अरब में जॉब मिलने का Chance ज्यादा होगा।

सऊदी अरब में हेल्पर की जॉब पाने के किस प्रकार की वीजा लगेगा?

सऊदी अरब में हेल्पर की जॉब पाने के लिए या कोई भी जॉब पाने के लिए वर्क वीजा की आवश्यकता होती है जिसको आप अपने देश के बड़े शहर यानी भारत के मुंबई या दिल्ली शहर में एंबेसी ऑफिस में जाकर विजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :

निष्कर्ष

तो दोस्तों हमें आशा है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी सऊदी अरब में मजदूर की सैलरी कितनी है? आपके लिए बहुत ही जरूरतमंद साबित हुआ होगा और आपको पसंद भी आया होगा। अगर जानकारी आपके लिए उपयोगी लगा हो तो आप अपने दोस्तों को भी जरूर शेयर कर दें जो दोस्त सऊदी अरब में जॉब करने की सपना देखते हैं।

FAQ

Q1. सऊदी अरब में एक हाउस हेल्पर को कितना भुगतान किया जाता है?

सऊदी अरब में एक हाउस हेल्पर को महीने के लगभग 700 से 800 सऊदी रियाल भुगतान किया जाता है।

Q2. सऊदी अरब में काम करने के लिए कितनी उम्र होनी चाहिए?

सऊदी अरब में काम करने के लिए न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।

Q3. सऊदी 2023 में घरेलू सहायक की सैलरी कितनी है?

2023 में सऊदी अरब में एक घरेलू सहायक की सैलरी महीने के लगभग 800 से 1000 सऊदी रियाल होती है।

Q4. सऊदी वर्क वीजा में कितना समय लगता है?

सऊदी वर्क वीजा बनने में लगभग 15 से 20 दिन का समय लगता है और कभी कभी किसी कारण से 2 या 3 महीने तक का समय भी लग जाता है।

Q5. सऊदी अरब में 1 दिन की मजदूरी कितनी है?

सऊदी अरब में 1 दिन की मजदूरी लगभग 25 से 40 सऊदी रियाल तक होती है जो इंडिया के ₹500 से ₹900 तक बनती है।

Leave a Comment