ऑस्ट्रेलिया जाने का खर्चा कितना होगा? – जानिए पूरी जानकारी के साथ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, क्या आप ऑस्ट्रेलिया जाना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया जाने का खर्चा कितना हो सकता है तो आप इस पोस्ट पर अंत तक बने रहें क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको ऑस्ट्रेलिया जाने का पूरा खर्चों के बारे में बताने वाले हैं जो आपको ऑस्ट्रेलिया जाने के दौरान हो सकता है और यह जानकारी आपको एक ट्रिप प्लान बनाने में मदद भी कर सकता है।

ऑस्ट्रेलिया जाने का खर्चा कितना होगा?

ऑस्ट्रेलिया जाने का खर्चा प्रति व्यक्ति के लिए लगभग 1,50,000 से 2,00,000/- रुपए तक का हो सकता है जिसमें पासपोर्ट, वीजा, मेडिकल, ट्रैवल इंश्योरेंस, फ्लाइट, होटल और लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्चा शामिल होगा और साथ ही अलग से कम से कम 1 लाख का बैंक बैलेंस होना चाहिए।

चलिए जानते हैं पूरी विस्तार से की आपको ऑस्ट्रेलिया जाने में किस प्रकार इतने खर्चे लग सकते हैं :

1. पासपोर्ट का खर्चा

ऑस्ट्रेलिया या कोई विदेश यात्रा करने के लिए सबसे पहले काम होता है पासपोर्ट बनाना क्योंकि बिना पासपोर्ट के आप विदेश यात्रा नहीं कर सकते, इसलिए हम सबसे पहले पासपोर्ट बनाने के खर्चे के बारे में बात करेंगे।

सरकारी रेट के अनुसार, पासपोर्ट बनाने का खर्चा लगभग 1,500 से 2,000 रुपए तक का आता है यदि आप ऑनलाइन पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं तो, अन्यथा यदि किसी पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करते हैं तो आपको अलग से कुछ शुल्क लिया जा सकता है।

2. वीजा का खर्चा

पासपोर्ट बन जाने के बाद अब आपको ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए वीजा अप्लाई करना होगा, जिसके लिए आपके पास दो ऑप्शन है पहला आप खुद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और दूसरा आप किसी ट्रैवल एजेंसी की सहायता लेकर वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अगर हम बात करें टूरिस्ट वीजा की खर्च के बारे में तो ऑस्ट्रेलियन गवर्नमेंट ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट वीजा (Subclass 600) का फीस 190 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर है जो इंडियन करेंसी में लगभग 10,000 रुपए के बराबर होता है।

हालांकि, वीजा कई प्रकार के होते हैं जैसे की टूरिस्ट विजा, वर्क वीजा, स्टूडेंट विजा, बिजनेस वीजा आदि तो इस प्रकार के सभी वीजा का खर्च अलग-अलग हो सकता है जिसके लिए आप ऑस्ट्रेलियाई सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट IMMI पर विजिट करके देख सकते हैं।

3. फ्लाइट का खर्चा

अब बारी आती है फ्लाइट की, इंडिया से ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए आपको इकोनामिक क्लास के लिए 42,000 से 50,000 रुपए तक फ्लाइट की टिकट प्राइस पड़ेगी और फिर उधर से आने का भी वही प्राइस लगेगी यानी कि अगर आप एक राउंड ट्रिप पर फ्लाइट की टिकट बुक करते हैं तो आपको Delhi से Sydney तक का लगभग 95,000 से 1,00,000 रुपए तक का फ्लाइट टिकट का खर्च होगा।

4. होटल का खर्चा

होटल का खर्चा कोई फिक्स नहीं बताया जा सकता क्योंकि यह खर्चा आप पर निर्भर करता है कि आप कितने दिन ऑस्ट्रेलिया में Stay करते हैं अगर आप तीन दिन के लिए ऑस्ट्रेलिया में Stay करते हैं तो आपको लगभग 8,000 से 15,000 रुपए का खर्चा आ सकता है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में एक साधारण से साधारण होटल का रेंट एक दिन के लिए लगभग 2000 से 5000 रुपए तक का होता है।

5. लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्चा

यहां लोकल ट्रांसपोर्ट का खर्चा कहने का मतलब यह है कि फ्लाइट के अलावा और भी खर्च होते हैं जैसे की ट्रेन, बस, टैक्सी आदि जिसका की आपको यात्रा के दौरान जरूरत पड़ सकता है। जैसे यदि आप आप बड़े शहरों से दूर कहीं गांव में रहते हैं तो आपको गांव से शहर तक आने के लिए ट्रेन, बस या टैक्सी बुक करनी होगी जिसके लिए आपको अलग से ट्रांसपोर्ट का खर्चा लगेगा।

इसके साथ ही, ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद आपको एयरपोर्ट से अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए और भी अलग से ट्रांसपोर्ट का खर्चा लगेगा जिसका कि यदि एक अंदाज से कहा जाए तो लगभग 10,000 से 20,000 रुपए तक का खर्च मान के चल सकते हैं जिसमें आपका खाने-पीने का सामग्री भी शामिल हो सकता है हालांकि, यह आपके ऊपर डिपेंड करता है कि आप कितने लो बजट में एक जगह से दूसरे जगह ट्रेवल कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े : सिंगापुर जाने का खर्चा कितना होगा?

अंतिम शब्द

दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई ऑस्ट्रेलिया जाने का खर्चा कितना होगा जो आपके लिए काफी उपयोगी साबित हुआ होगा और आपको कुछ न कुछ अच्छी जानकारी मिली होगी। हम उम्मीद रखते हैं कि अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों को भी जरूर शेयर करेंगे जो ऑस्ट्रेलिया जाने का प्लान बना रहे हैं।

FAQ

Q1. भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए कितना पैसा चाहिए?

भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए लगभग 1,50,000 से 2,00,000/- रुपए पैसा चाहिए।

Q2. ऑस्ट्रेलिया जाने में कितना किराया लगता है?

यदि आप दिल्ली से ऑस्ट्रेलिया जाते हैं तो आपका किराया लगभग 42,000 से 45,000 रुपए तक का होगा।

Q3. ऑस्ट्रेलिया टूरिस्ट वीजा के लिए कितना बैंक बैलेंस चाहिए?

ऑस्ट्रेलिया टूरिस्ट वीजा के लिए कम से कम 1,00,000 रुपए तक का बैंक बैलेंस होना चाहिए।

Q4. ऑस्ट्रेलिया का वीजा कितने का है?

2023 के समय में, ऑस्ट्रेलिया का टूरिस्ट विजा 190 AUD का है जो इंडिया के करेंसी में लगभग 10,000 रुपए के बराबर होता है।

Leave a Comment