दुबई जाने के लिए क्या-क्या चाहिए? | दुबई जाने का खर्चा कितना होगा?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, क्या आप दुबई पहली बार जा रहे हैं और आपको नहीं मालूम है कि दुबई जाने के लिए क्या-क्या चाहिए और दुबई जाने के लिए क्या करना पड़ता है तो अगर आपको इस प्रकार के सवाल आ रहे हैं तो इसका मतलब आप सही पोस्ट पर पहुंच चुके हैं क्योंकि इस पोस्ट में हम दुबई जाने के लिए जो भी प्रक्रिया और चीजों की आवश्यकता होती है वह सभी चीजों के बारे में इस एक पोस्ट में हम आपके साथ जानकारी साझा करने वाले हैं।

आज के युग में, यदि आप विदेश जा रहे हैं और आप अपनी ओर से विदेश जाने की एक बेहतर प्लानिंग नहीं बनाते हैं और प्लानिंग के लिए थोड़ी-सी रिसर्च नहीं करते है तो आपके साथ यात्रा के दौरान कभी-भी धोखा या इंसिडेंट हो सकता है।

दुबई जाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

दोस्तों, अगर आप दुबई सिर्फ घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको इन सभी चीजों की जरूरत होगी :

  1. पासपोर्ट
  2. वीजा
  3. फ्लाइट बुकिंग
  4. होटल बुकिंग
  5. स्मार्टफोन

1. पासपोर्ट

जिस तरह भारत में आप अपना पहचान बताने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह विदेश में अपने पहचान को बताने के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता हैं मतलब की पासपोर्ट एक तरह का पहचान पत्र होता है जिसका उपयोग अधिकतर विदेश यात्रा के दौरान किया जाता है।

तो इसलिए दुबई जाने के लिए आपको सबसे पहले पासपोर्ट बनाना होगा जिसके लिए आप ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं या आप अपने नजदीकी किसी जन सेवा केंद्र में जाकर बनवा सकते हैं।

जब आप वीजा के लिए आवेदन करेंगे तब आप आप ध्यान रखें कि आपका पासपोर्ट 6 महीने के लिए कम से कम Valid हो।

खर्चा : पासपोर्ट बनाने में ₹1500 से ₹2000 का खर्च आता है।

2. वीजा

जैसा कि आप दुबई घूमने के लिए जा रहे हैं तो आपको टूरिस्ट वीजा की जरूरत होगी जिसको कई लोग विजिट वीजा भी बोलते हैं।

वीजा एक प्रकार का अनुमति पत्र होता है जो विदेश में एंट्री के लिए सहायक प्रदान करता है। इसके जरिए आप विदेश में एक निश्चित समय के लिए रह सकते हैं आप विदेश में घूम फिर सकते हैं या अपने लिए कोई काम भी ढूंढ सकते हैं।

टूरिस्ट वीजा आप दुबई के लिए काफी कम समय में बनवा सकते हैं जिसके लिए आप इस पोस्ट को पढ़ें : दुबई वीजा अप्लाई कैसे करें

खर्चा :

Tourist Visa DurationPrice (in INR)Entry
30 days7000 – 8000Single
60 days14000- 15000Single
90 days21000 -22000Single

3. फ्लाइट बुकिंग

दुबई के लिए फ्लाइट बुकिंग आप ऑनलाइन में मौजूद अनेको तरह के प्लेटफार्म के माध्यम से बुक कर सकते हैं।

फ्लाइट बुकिंग में एक नियम है दोस्तों की यदि आप दुबई जाने के लिए फ्लाइट बुकिंग करते हैं तो फिर आने का भी फ्लाइट बुकिंग करना होगा क्योंकि एयरपोर्ट में रिटर्न टिकट का भी जांच किया जाता है।

आप भारत के किसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट को बुक कर सकते हैं जिसका खर्चा लगभग ₹11,000 से ₹15,000 तक का आता है ज्यादा सुविधा के लिए आप गूगल में सर्च करके देख सकते हैं।

खर्चा : यहां नीचे टेबल में आपको एक अंदाज़ के लिए दुबई जाने वाली सभी फ्लाइट की टिकट की प्राइस दी गई है :

4. होटल बुकिंग

दुबई जाने से पहले आप होटल बुकिंग ऑनलाइन से कर लेंगे जो बहुत सारे ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफार्म यह सुविधा उपलब्ध करवाते हैं।

खर्चा : दोस्तों, दुबई में बहुत प्रकार के होटल मिलेंगे जो सस्ते से लेकर महंगे तक का होता है तो इसलिए आप पर यह निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के होटल में Stay करेंगे। हालांकि, आम तौर पर दुबई में होटल की प्राइस लगभग ₹2000 से ₹5000 प्रतिदिन की होती है।

5. स्मार्टफोन

एक स्मार्टफोन इसलिए क्योंकि दुबई जाने के बाद वहां आपको गूगल मैप की सहायता लेकर होटल का लोकेशन और घूमने की जगह का पता लगा सकते हैं जो आपके लिए एकदम अनिवार्य है और इसके अलावा अन्य कार्य है जो मोबाइल के द्वारा होता है।

अगर दुबई जॉब करने के लिए जाएंगे तो क्या लगेगा?

आप बात करते दोस्तों यदि आप दुबई जॉब करने के लिए जाएंगे तो क्या लगेगा? तो यदि आप दुबई जॉब करने के लिए जाते हैं तो आपको ज्यादा नहीं ऊपर जो बताई गई है सभी चीजे लगेंगे लेकिन एक को छोड़कर वह है कि मेडिकल टेस्ट।

बस यदि आप दुबई जॉब करने के लिए जाते हैं तो आपको गमका मेडिकल करवाने होते हैं इसके बाद ही आपको दुबई जाने की अनुमति मिलती है।

दुबई जाने के लिए क्या करना पड़ेगा?

दुबई जाने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना होगा :

  1. सबसे पहले आप अपना पासपोर्ट बनाएंगे।
  2. अगर आप दुबई घूमने के लिए जा रहे हैं तो ऑनलाइन मेकमायट्रिप या अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से विजिट विजा बुक करेंगे।
  3. विजिट वीजा अप्रूव हो जाने के बाद, आप आप दुबई जाने और आने के दोनों फ्लाइट की टिकट बुक करेंगे।
  4. दुबई में ठहरने के लिए वहां के होटल को बुक करेंगे।
  5. उसके बाद आप फ्लाइट पकड़ कर दुबई जा सकते हैं।

दुबई जाने के लिए कितना खर्चा होगा? | Dubai jane ka kitna kharcha aayega

अगर आप दुबई घूमने के लिए जाएंगे तो फिर आपको पासपोर्ट, 30 दिनों के लिए विजिट विजा, होटल और फ्लाइट बुकिंग का खर्चा और साथ ही दुबई में घुमने का खर्चा को कुल मिलाकर कहा जाए तो लगभग 70,000 से लेकर 80,000 रुपए तक का खर्चा हो जाएगा।

अंतिम शब्द

दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी दुबई जाने के लिए क्या-क्या चाहिए जो आपके लिए काफी जरूरतमंद साबित हुआ होगा और साथ ही हम आशा करते हैं कि आपका दुबई जाने का ट्रिप बहुत ही आरामदायक रहेगा।

दुबई जाना हर एक किसी का सपना होता है जैसे कि आप जानते ही होंगे क्योंकि वहां का जो बुर्ज खलीफा है वह पूरी दुनिया में बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है अधिकतर लोग उन्हें ही देखने के लिए दुबई जाते हैं तो अगर आपका भी मन है तो आप जरूर जाएं और वहां के माहौल का आनंद उठाएं। धन्यवाद !

Leave a Comment