सऊदी अरब जाने के लिए कितना पैसा लगता है? | Saudi Arabia Jane ka Kharcha

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, यदि आप सऊदी अरब जाना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि सऊदी अरब जाने के लिए कितना पैसा लगता है तो आप इस पोस्ट पर अंत तक बने रहें क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी देंगे कि सऊदी अरब जाने के लिए कितना खर्चा लगता है और सऊदी अरब जाने के लिए आपको क्या करना होगा और भी तमाम प्रकार के चीजों के बारे में हम बात करेंगे।

सऊदी अरब जाने के लिए कितना पैसा लगता है?

Saudi Arab Jane ka Kharcha : यदि आप सऊदी अरब घूमने के मकसद से जाते हैं तो आपको टूरिस्ट वीजा बनवाना होता है और साथ में कई अन्य फॉर्मेलिटी को पुरे करने होते हैं जिसको करने में लगभग 70,000 से लेकर 1,00,000 रुपए तक का खर्चा आ जाता है इस खर्चे में पासपोर्ट, वीजा, फ्लाइट का टिकट, होटल का रेंट, मेडिकल, ट्रैवल इंश्योरेंस, लोकल ट्रांसपोर्ट, खाने पीने की वस्तु आदि शामिल है।

सऊदी अरब जाने के लिए आपके पास दो ऑप्शन होते हैं पहला ऑप्शन की दूतावास ऑफिस की सहायता लेकर सऊदी अरब जाए और दूसरा ट्रैवल एजेंसी की सहायता लेकर सऊदी अरब जाए।

अगर हम बात करें पहले ऑप्शन की तो अगर आप दूतावास यानी Embassy Office के द्वारा सऊदी अरब जाते हैं तो आपको कुल ₹40,000 से लेकर ₹50,000 तक खर्च हो सकते हैं और दूसरे ऑप्शन की बात करें तो अगर आप ट्रैवल एजेंसी की सहायता से जाते हैं तो आपको कुल ₹70,000 से लेकर ₹80,000 रुपए तक खर्च हो सकते हैं जिसमें बीच का उनका कुछ कमीशन होता है।

1. पासपोर्ट का खर्चा

सऊदी अरब या कोई भी विदेश जाने के लिए पासपोर्ट का होना अति आवश्यक है, बिना पासपोर्ट के विदेश यात्रा नहीं किया जा सकता है तो इसीलिए सबसे पहले आपको पासपोर्ट बनवाना होगा।

पासपोर्ट बनाने के लिए आप ऑनलाइन गवर्नमेंट ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या आप अपने नजदीकी किसी पासपोर्ट जन सेवा केंद्र पर जाकर पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

पासपोर्ट बनाने का खर्चा : अगर आप नॉर्मल पासपोर्ट बनवाते हैं तो आपको सरकारी फीस ₹1500 लगेगी और यदि आप तत्काल पासपोर्ट बनवाते है तो आपको ₹3500 लगेगी जो एक प्रकार का ECR Passport होता है। अगर आप हाई स्कूल पास आउट होंगे तो आपको ECR Passport बनवाना चाहिए और यदि आप हाई स्कूल पास नहीं होंगे तो आपको ECNR Passport बनवाना होगा जो की आपको POE office से इमीग्रेशन(Emigration) करवा सकते हैं और इसके लिए आपको लगभग ₹16,500 का खर्च लग सकता है।

2. वीजा का खर्चा

पासपोर्ट के बाद अब आपको वीजा बनवाने होंगे वीजा आपको एक निश्चित समय के लिए विदेश में रहने की अनुमति मिलती है।

वीजा कई प्रकार के होते हैं जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण वीजा के प्रकार यह है :

  1. टूरिस्ट विजा
  2. वर्क वीजा
  3. बिजनेस विजा
  4. फैमिली विजा

यदि आप सऊदी अरब का टूरिस्ट वीजा बनवाना चाहेंगे तो आपको लगभग ₹8,000 से ₹8,500 तक खर्च पड़ेगी और यदि आप वर्क वीजा बनवाना चाहेंगे तो उसका खर्चा लगभग 450 SAR तक होगी जो इंडियन रुपीस में ₹10,000 के बराबर होता है।

3. मेडिकल का खर्चा

उसके बाद आपको मेडिकल करवाना होगा जिसका खर्चा लगभग ₹5,000 से लेकर ₹6,000 तक होता है और साथ में अलग से आपको GAMCA मेडिकल करवाना होता है यदि आप सऊदी अरब जॉब के विषय में जा रहे हैं तो उसका खर्चा ₹1,000 होता है।

4. फ्लाइट का खर्चा

अब आपको फिर फ्लाइट बुकिंग करने होंगे जिसका की दिल्ली से सऊदी अरब जाने के लिए फ्लाइट टिकट का प्राइस लगभग ₹15,000 से ₹20,000 तक का पड़ेगा और यदि आप सऊदी अरब घूमने के मकसद से जा रहे हैं तो आपको टूरिस्ट वीजा के साथ-साथ रिटर्न टिकट भी बुक करने होंगे यानी कि आपको रिटर्न टिकट बुक करने पर लगभग ₹30,000 से ₹35,000 तक खर्च हो सकता है।

5. होटल का खर्चा

अगर आप मेकमायट्रिप से होटल का रेंट एक दिन के लिए देखेंगे तो आपको Low Range में ₹2500 और High range में ₹5000 का होटल का खर्चा पड़ेगा जो 1 रात के लिए होता है यानी कि यदि आप सऊदी अरब में तीन दिन भी रहते हैं तो उसका खर्चा लगभग ₹10,000 से ₹20,000 तक का हो सकता है।

सऊदी अरब जाने के लिए वीजा कहां से मिलेगा?

सऊदी अरब जाने के लिए आपको वीजा दिल्ली या मुंबई के सऊदी अरब का दूतावास(Embassy Office) में मिल जाएगा जिसके लिए आपको दिल्ली या मुंबई जाना होगा और वहां पर जाकर वीजा के लिए आवेदन करना होगा और आवेदन करने से पूर्व आपको कई अन्य डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी जिनके बारे में आगे हम बात करेंगे।

Saudi Embassy, New DelhiOfficial Website
Saudi Consulate, MumbaiOfficial Website

दिल्ली से सऊदी अरब का टिकट कितने का है?

दिल्ली से सऊदी अरब का टिकट इकोनामिक क्लास के लिए लगभग ₹15,000 से लेकर ₹20,000 तक होता है जो कि दिल्ली से सऊदी अरब का सफर मात्र 9 घंटे 5 मिनट में कवर करता है।

दिल्ली से सऊदी अरब कितने किलोमीटर है : दिल्ली से सऊदी अरब लगभग 3,225 km की दूरी में है जिसको तय करने के लिए आप फ्लाइट बुकिंग कर सकते हैं।

लखनऊ से सऊदी अरब का किराया कितना है?

यदि आप लखनऊ से सऊदी अरब देश जाने का सोच रहे हैं तो आपको फ्लाइट टिकट का प्राइस लगभग ₹19,000 से लेकर ₹25,000 तक की मिलेगी जो लगभग 14 घंटे तक का सफर होगा।

लखनऊ से सऊदी अरब कितने किलोमीटर है : लखनऊ से सऊदी अरब की दूरी लगभग 3,605 km की है जिन्हें आप 14 घंटे में फ्लाइट के जरिए तय करेंगे।

Read Also :

अंतिम शब्द

दोस्तों, हमारी ओर से आपको एक ही सलाह होगी कि आप सऊदी अरब तभी जाए जब आपका बजट एक लाख से अधिक हो क्योंकि इसके अलावा और भी छोटे-मोटे खर्चे होते हैं जिन्हें आपको मैनेज करना है।

तो दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी सऊदी अरब जाने के लिए कितना पैसा लगता है? आपको जरूर अच्छी लगी होगी और आपको कुछ जानने को भी मिली होगी। अगर आपको इस पोस्ट में दी गई जानकारी सही में वैल्युएबल लगी हो तो आप अपने दोस्तों को भी जरूर शेयर कर दें जो गल्फ जैसे देशों में काम करना चाहते हैं या घूमना पसंद करते हैं।

धन्यवाद !

Leave a Comment