वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है? योग्यता, कैसे बने?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, क्या आप वेटरनरी डॉक्टर यानी पशु डॉक्टर बनना चाहते हैं और जानना चाहते की वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है और साथ ही यह भी जानना चाहते है की वेटरनरी डॉक्टर कैसे बना जाता है, क्या योगिता चाहिए होती है, क्या जॉब एंड रिस्पांसिबिलिटी होती है और कहां जॉब मिलती है।

तो इस तरह के तमाम प्रकार सवालों के ऊपर हम इस एक पोस्ट में आपके साथ चर्चा करने वाले हैं जो आपके लिए काफी यूजफुल साबित हो सकती है तो आपसे एक रिक्वेस्ट है कि आप इस पोस्ट को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें जिससे आगे से वेटरनरी डॉक्टर के ऊपर आपका कोई भी डाउट न बचे।

वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

वेटरनरी डॉक्टर की सैलरी : यदि वेटरनरी डॉक्टर सरकारी अस्पतालों, शिक्षा संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों और भी अन्य सरकारी विभागों में नौकरी करें तो वहां पर उनकी सैलरी लगभग 30,000 से लेकर 40,000 रुपए तक होती है और यहीं पर अगर वेटरनरी डॉक्टर किसी प्राइवेट जैसे संस्थाओं में नौकरी करें तो वहां पर थोड़ी सी सैलेरी कम हो सकती है।

हालांकि, यदि क्लीनिक व्यवसाय शुरू करें तो महीने की कमाई लाखों रुपए तक भी पहुंच जाते हैं।

पद का नामसैलरी (INR)
वेटरनरी डॉक्टर40,000 – 45,000 /-
वेटरनरी सर्जन42,000 – 45,000 /-
वेटरिनरी ऑफीसर35,000 – 40,000 /-
कैटल ब्रीडर40,000 – 50,000 /-
पशु रिसर्च वैज्ञानिक50,000 – 1,00,000 /-

वेटरनरी क्या है? | Veterinary Doctor Kya Hota Hai

वेटरनरी डॉक्टर जिसे हिंदी में पशु चिकित्सक कहते हैं तो जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है कि यह मुख्य रूप से जानवरों के लिए डॉक्टर होता है जो पीड़ित पशुओं एवं पक्षियों का उपचार करते हैं जैसे की टीकाकरण, बीमारियों का पता लगाना, सर्जरी और ऑपरेशन करना आदि।

वेटरनरी डॉक्टर कैसे बने? 

अब यदि आपको जानना है कि वेटरनरी डॉक्टर कैसे बना जाता है तो आप आगे पढ़े,

देखिए ,सबसे पहले वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए आपको इस क्षेत्र में इंटरेस्ट होना चाहिए, आपको जानवरों से प्रेम होना चाहिए तभी आप एक अच्छे वेटरनरी डॉक्टर बन पाएंगे। 

तो यदि आपने ठान लिया है की आप वेटरनरी डॉक्टर बन के रहेंगे तो आप नीचे दिए बातों को फॉलो करें :-

  1. सबसे पहले आपको न्यूनतम 50% अंको से 12वीं पास करनी होगी जिसमें आपका विषय रसायन, भौतिक और जीव विज्ञान(PCB) होगा।
  2. उसके बाद आपको NEET UG की एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करने होंगे,
  3. फिर आप बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस और एनिमल हस्बैंड्री (B.V.Sc. & A.H.) की डिग्री प्राप्त करेंगे जो पूरे 5.5 साल की होती है।
  4. इसके अलावा, अगर आपको वेटरनरी साइंस की और भी ज्यादा पढ़ाई करनी हैं तो आप M.V.Sc. की डिग्री कर सकते है।
  5. कोर्स कंपलीट करने के बाद आप फिर एक पशु चिकित्सक बन जाते हैं और आपको पशु चिकित्सक की लाइसेंस भी मिल जाती है।

वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए योग्यता

  • वेटरनरी डॉक्टर बनने के लिए उम्र न्यूनतम 17 और अधिकतम 22 वर्ष होनी चाहिए।
  • किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में 50% से पास होनी चाहिए।
  • 12वीं में स्ट्रीम विज्ञान और विषय रसायन, भौतिक और जीव विज्ञान होनी चाहिए।
  • हमेशा पशु-पक्षियों के बारे में जानने के लिए जिज्ञासा और उनसे प्रेम करने में दिलचस्पी होनी चाहिए।
  • NEET एंट्रेंस एग्जाम क्लियर होने चाहिए।

वेटरनरी डॉक्टर का काम क्या होता है?

वेटरिनरी डॉक्टर का काम मुख्य रूप से पशुओं के विभिन्न प्रकार की बीमारियों का इलाज करना होता है। इसके अलावा भी, वेटरिनरी डॉक्टर का और भी काम होते है जैसे :

  • डायग्नोसिस और उपचार करना : वेटरिनरी डॉक्टर पशुओं के बीमारियों को पहचानते हैं और उन्हें उचित उपचार देते हैं जैसे ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, सोनोग्राफी, और अन्य डायग्नोस्टिक तकनीक।
  • वैक्सिनेशन करना : वेटरिनरी डॉक्टर पशुओं को वैक्सिनेशन देते हैं ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके।
  • सर्जरी करना : कभी-कभी वेटरिनरी डॉक्टर सर्जरी के माध्यम से पशुओं के आपरेशन भी करते हैं जिससे पशुओं में होने वाले बीमारियों और चोटों के उपचार में मदद मिल सके।
  • उपचार की सलाह देना : वेटरिनरी डॉक्टर पशुओं के मालिकों को उपचार, पोषण, और स्वास्थ्य संबंधित सलाह देते हैं ताकि पशु की सही देखभाल की जा सके।

वेटरनरी प्राइवेट कॉलेज फीस

कॉलेज प्रकारऔसत वार्षिक शुल्कअधिकतम वार्षिक शुल्क
गवर्नमेंट कॉलेज5,000 रुपये1,50,000 रुपये
प्राइवेट कॉलेज25,000 रुपये10,00,000 रुपये

Read Also : अमेरिका में डॉक्टर की सैलरी कितनी होती है?

FAQ

Q1. वेटरनरी डॉक्टर के लिए कौन सा कोर्स करें?

वेटरनरी डॉक्टर के लिए Bachelor of Veterinary Science (B.V.Sc) कोर्स करनी होगी।  

Q2. वेटरनरी के लिए नीट में कितने मार्क्स चाहिए?

वेटरनरी के लिए नीट में 350+ मार्क्स होने चाहिए।

Q3. जानवर का डॉक्टर को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

जानवर का डॉक्टर को इंग्लिश में Veterinary Doctor कहते है।

Q4. वेटरनरी कौन कर सकता है?

वेटरनरी वही छात्र कर सकते हैं जो 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय से पास हुआ हो जिसमें वह भौतिक, रसायन और जीव विज्ञान को लिया हो।

Q5. वेटरनरी कितने साल की होती है

वेटरनरी का कोर्स साढ़े पांच साल की होती है।

Q6. वेटरनरी कंपाउंडर की सैलरी कितनी होती है?

भारत में वेटरनरी कंपाउंडर की सैलरी 15,000 से 25,000 रुपए तक की होती है। वेटरनरी कंपाउंडर वेटरनरी डॉक्टर का एक तरह से हेल्पर होता है जिसे अंग्रेजी में वेटरिनरी अस्सिटेंट बोला जाता है।

Leave a Comment