Mumbai में Job कैसे पाएं? | रहना खाना फ्री जॉब मुंबई में मिलेगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, क्या आप मुंबई काम करने के लिए जाना चाहते हैं और एक अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो यह पोस्ट आपके लिए है क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको Mumbai में Job कैसे पाएं इसके ऊपर पूरी जानकारी देने वाले हैं।

तो यदि आप गांव से है और ज्यादा पढ़े लिखे नहीं है और बड़े शहरों में जॉब की तलाश में है तो मुंबई आपके लिए है क्योंकि मुंबई में आपको कई जगहों पर काम मिल सकता है जैसे की फिल्म सिटी में, मुंबई के होटलों में, मुंबई के अमीरों के घरों में, फैक्ट्रीयों, कंपनियों और अन्य इंडस्ट्रीयों में,

हालांकि, मुंबई में काम की कोई कमी नहीं होती है बस शर्तें काम करने वाला व्यक्ति होना चाहिए क्योंकि हर व्यक्ति की चाहत होती कि उसे जॉब कितना जल्दी और कितनी आसानी से मिल जाए लेकिन ऐसा नहीं होता है दोस्तों आपको मेहनत करनी पड़ती है और आपको घर से बाहर निकलना ही पड़ता है तभी आप एक अच्छा जॉब प्राप्त कर सकेंगे और एक अच्छा पैसा कमा पाएंगे।

मुंबई में जॉब कैसे पाए? | Mumbai Me Job Kaise Paye

मुंबई में जॉब पाने के 3 तरीके हो सकते हैं :

  1. दोस्त-रिश्तेदार से संपर्क
  2. ऑनलाइन जॉब सर्च
  3. मुंबई जाकर

1. दोस्त-रिश्तेदार से संपर्क

मुंबई में जॉब पाने का सबसे आसान तरीका है की आप अपने वैसे दोस्त या रिश्तेदार से संपर्क करें जो मुंबई में पहले से ही कोई जॉब या बिजनेस करता हो। उनसे आप संपर्क करके आप जॉब वैकेंसी के बारे में पता कर सकते हैं।

अगर उनसे संभव होगा तो आपको जरूर जॉब दिलवाने में मदद कर सकता है और इस प्रकार आपको जॉब पाने की एक सही एवं सटीक जानकारी मिल जाएगी।

2. ऑनलाइन जॉब सर्च

यदि आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार मुंबई में नहीं रहता है तो आप ऑनलाइन जॉब सर्च के माध्यम से भी अपने फील्ड के अनुसार जॉब ढूंढ सकते हैं।

जिसके लिए आपको गूगल में मौजूद पॉपुलर ऑनलाइन रोजगार जॉब वेबसाइट पर जाकर अपना रिज्यूम सबमिट कर देंगे फिर उसके बाद आपको उधर से यानी कंपनी की ओर से कांटेक्ट किया जाएगा और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

यहां कुछ रोजगार वेबसाइटो की सूची दी गई है जिन पर आप विजिट करके अपने जॉब को सर्च करके और मुंबई लोकेशन को सेट करके जॉब ढूंढ सकते हैं :

यदि आप इंटरव्यू पास कर लेते हैं तो आप कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट को जमा करके मुंबई में जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

3. मुंबई जाकर

अगर ऊपर दिए गए दोनों तरीकों में से किसी भी एक तरीके से भी जॉब आपको नहीं मिल पाता है तो आप सीधा एक बजट बनाएं और मुंबई के लिए रवाना हो जाए।

उससे पहले आपको यह कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए :

  • मुंबई जाने से पहले आपको एक अच्छा खासा बजट बनाना होगा लगभग 15,000 से 20,000 रुपए तक का खर्चा लग सकता है क्योंकि वहां पर आपको जॉब ढूंढना होगा जिसके लिए आपका कम से कम 5 से 10 दिन का वक्त लग सकता है तो उस समय को बिताने के लिए आपको रूम का अरेंजमेंट करना होगा और खाने पीने का भी।
  • और उसके बाद आप यह डिसाइड करें कि आप मुंबई जाकर क्या करने वाले हैं? क्या आपको कंपनी में काम करना है, फिल्म सिटी में काम करना है, होटलों में काम करना है या फिर कोई और इंडस्ट्री में काम करना है।
  • अगर आपके पास कोई हुनर या टैलेंट होता तो आपको जॉब कहीं भी आसानी से मिल जाएगी लेकिन यदि आपके पास कोई टैलेंट यानी कोई स्किल नहीं होता है तो आपको फिर जॉब ढूंढने के लिए काफी मकासत करनी पड़ सकती है ऐसा इसलिए क्योंकि आपको हर एक कंपनी, फिल्म सिटी, होटल या अन्य इंडस्ट्री में विजिट कर-कर के देखना होगा कि क्या हमारे लिए कोई जॉब खाली है या नहीं। इसके अलावा, आप मुंबई के ही लोकल जगहों पर ऑनलाइन जॉब सर्च करके भी देख सकते हैं।

मुंबई में जॉब पाना कितना आसान है?

सबसे पहले आप यह जाने की मुंबई में किस तरह के जॉब हमें मिल सकता है तो अधिकतर लोग मुंबई इस तरह के कामों को करने लिए जाते हैं :

  1. स्किल्ड जॉब
  2. अनस्किल्ड जॉब
  3. हाय प्रोफेशनल जॉब

1. स्किल्ड जॉब

स्किल्ड जब यहां पर कहने का अर्थ यह है कि वैसा जॉब या काम जिसमें आपका स्किल यानी हुनर को देखा जाता है, जैसे इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, ड्राइवर, पेंटर, राजमिस्त्री, प्लंबर, कंप्यूटर ऑपरेटर, दर्जी, मैकेनिक, आदि इस तरह के प्रोफेशन स्किल्ड जॉब के अंदर शामिल है।

तो इस प्रकार के जॉब को मुंबई जैसे शहर में पाना काफी आसान है क्योंकि आपके पास इस काम के प्रति स्किल होता है और कंपनी या अन्य इंडस्ट्रीयों को ऐसे ही व्यक्ति की हमेशा जरूरत होती है।

2. अनस्किल्ड जॉब

मजदूर, सफाई कर्मी, छोटा सा बिजनेस या शॉपकीपर जिसमें किसी भी प्रकार की काम की स्किल की जरूरत नहीं होती है बस आपको उस काम की नॉलेज होने चाहिए। यह काम अनपढ़ लोग भी कर सकते हैं तो अगर आप इस तरह के काम मुंबई में ढूंढते है आपको थोड़ी-सी मेहनत लगेगी लेकिन आपको जॉब जरूर मिल जाएगी।

आप चाहे तो मुंबई के फिल्म सिटी में जा सकते हैं वहां पर आपको लाइटिंग और सेट लगाने का काम मिल सकता है।

3. हाय प्रोफेशनल जॉब

इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, आर्किटेक्ट जैसे जॉब एक हाई प्रोफेशनल जॉब होते हैं जो कॉलेज के कैंपस इंटरव्यू के द्वारा या अन्य जॉब पाने के प्रोफेशनल तरीके के माध्यम से जॉब मिलती है।

जैसे यदि आप बीटेक इंजीनियरिंग कर रहे हैं तो आप महाराष्ट्र के किसी भी कंपनी का कैंपस इंटरव्यू देकर जॉब प्राप्त कर सकते हैं जो कॉलेज संस्था के द्वारा संचालन करवाई जाती है।

मुंबई होटल में जॉब कैसे मिलेगी?

दोस्तों, यदि आप एकदम नए हैं और मुंबई बिना जान पहचान के जाना चाहते हैं और साथ ही आपको कोई काम नहीं आता है तो आप होटल लाइन से शुरुआत कर सकते हैं वहां पर कई सारे होटल मिलेंगे, आपको होटल पर विजिट करना है और जॉब की वैकेंसी के बारे में पूछताछ करना है।

अगर होटल में जॉब होती है तो आपको वहां पर तुरंत जॉब मिल जाएगी। होटल लाइन में एक फ्रेशेर को रूम सर्विस का काम दिया जाता है आपको सिर्फ रूम पर खाना पीना, कपड़े और अन्य सामानों को पहुंचाना होता है।

इसके अलावा, आप मुंबई में बार या रेस्टोरेंट में जॉब ढूंढ सकते हैं वहां भी आपको एक अच्छी खासी सैलरी देखने को मिल जाती है बस आपको शराब का पैक बनाना आना चाहिए।

अब कई लोग मुंबई में सोचेंगे कौन से होटल में जॉब ढूंढे तो इसके लिए आप गूगल में जाकर सर्च करें मुंबई होटल जॉब कांटेक्ट नंबर तो आपको होटल का नंबर मिल जाएगा।

मुंबई में जॉब पाने के लिए योग्यता

मुंबई में जॉब पाने के लिए योग्यता की बात करें तो यह निर्भर करता है कि आप किस प्रकार के जॉब में जाते हैं। अगर आप हेल्पर के रूप में मुंबई काम करने के लिए जाते हैं तो उम्र सिर्फ 18 वर्ष अधिक अन्यथा आपको कोई भी किसी प्रकार की योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है।

बाकी स्किल जॉब में जाते हैं तो आपको स्किल सर्टिफिकेट लेकर और अन्य आवश्यक दस्तावेज को लेकर जान पड़ते हैं।

मुंबई में जॉब पाने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस (ड्राइवर जॉब के लिए)
  • 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन मार्कशीट
  • रिज्यूम
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुंबई में कहां जॉब मिल सकती है?

मुंबई के इन जगहों पर ज्यादा जॉब मिलने की संभावना होती है क्योंकि यहीं पर ज्यादातर अमीर लोगों का घर, तमाम प्रकार की कंपनियां, सेंटर और अन्य इंडस्ट्री होते हैं जिनमें जॉब वैकेंसी निकलती रहती है :

  • Navi Mumbai
  • Juhu Area
  • Bandra
  • Colaba

मुंबई में मजदूरी कितनी मिलती है?

मुंबई में एक मजदूर की शुरुआती सैलरी लगभग 10,000 से 12,000 रुपए तक का होता है और बाद में, उसके काम के परफॉर्मेंस को देखकर सैलरी 15,000 रुपए तक की बढ़ा दी जाती है।

यदि स्किल वर्कर की सैलरी की बात करें तो उनकी सैलरी लगभग 15,000 से 20,000 रुपए तक का होता है।

अगर आप किसी कंपनी में काम कर रहे हैं तो यह सैलरी ऊपर नीचे हो सकता है क्योंकि यह पूरी तरह से डिपेंड करता है कि आप किस कंपनी में ज्वाइन हुए हैं और कंपनी कैसा है।

हम आपको बता दें की मुंबई की कई कंपनियां रहने के लिए रूम और एक या दो टाइम का खाना फ्री में भी देती है और कई कंपनियां इनमें से कुछ भी नहीं देती है फिर उस समय आपको खुद के सैलरी से खर्चा उठाना पड़ता है लेकिन वैसे कंपनियां आपको सैलरी भी अधिक देती है।

FAQ – (Mumbai में Job कैसे पाएं)

Q1. क्या मुंबई में नौकरी मिलना मुश्किल है?

जी नहीं, आपको शुरुआत में थोड़ी-सी परेशानी हो सकती है लेकिन बाद में फिर आपको कहीं न कहीं मुंबई में जॉब मिल ही जाएगी बस आप हार मत माने।

Q2. मुंबई में कमरे का किराया कितना है?

अगर आप दो या तीन लोगों के साथ रूम रेंट लेते हैं तो उसका रेंट लगभग 1500 से 2000 रुपए तक का आता है जो 1 महीने के लिए होता है और यदि आप अकेले मुंबई में रूम लेते हैं तो आपको 5000 रुपए से अधिक लग सकते हैं।

Q3. मुंबई में घर काम के लिए जॉब कैसे मिलेगी?

मुंबई में घर काम के लिए आपको बड़े-बड़े अमीरों के घरों के दरवाजे पर जो सिक्योरिटी गार्ड होते हैं उनसे पूछ कर यह पता लगाना होगी क्या इस घर में कोई काम मिलेगा तो इस तरह से यदि आप हर एक घर या बंगलो में विजिट करके पूछते हैं तो आपको कहीं न कहीं किसी घर में जॉब जरूर मिल ही जाएगी।

Q4. घर काम जॉब मुंबई कांटेक्ट नंबर चाहिए?

अगर आप मुंबई के अमीरों के घरों में नौकरी करना चाहते हैं आप सीधा उस घर के डोर में जाएं और वहां के सिक्योरिटी गार्ड से कांटेक्ट नंबर ले लें।

3 thoughts on “Mumbai में Job कैसे पाएं? | रहना खाना फ्री जॉब मुंबई में मिलेगी”

Leave a Comment