कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीचर्स सैलरी कितनी होती है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

क्या आप कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीचर के पद में भर्ती होना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि आखिर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीचर्स सैलरी कितनी होती है तो यह पोस्ट आपके इन सवालों का जवाब दे सकता है क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से जुड़ी वह सभी प्रकार के जानकारियों को बताने वाले हैं जो अक्सर एक उम्मीदवार टीचर के मन में ख्याल आते रहते हैं।

हम आज की इस पोस्ट में आपको कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीचर्स सैलरी के बारे में पुरी विस्तार से बताएंगे, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में टीचर कैसे बनेंगे, विद्यालय में टीचर बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और भी तमाम प्रकार के सवालों के जवाब के बारे में इस एक पोस्ट में आपके साथ साझा करने वाले हैं।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीचर्स सैलरी

Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya Teacher Salary in Bihar : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में दो तरह के पदों पर शिक्षिका की सैलरी मिलती है।

पूर्णकालिक शिक्षिका की सैलरी | Full Time Teacher Salary in KGBV

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पढ़ाने वाले सभी पूर्णकालिक शिक्षिका की सैलरी ₹22,000 प्रतिमाह होती है।

पूर्णकालिक शिक्षिका निम्न विषयों पर छात्राओं को शिक्षा देती है :

  • गणित
  • अंग्रेजी
  • विज्ञान
  • सामाजिक विज्ञान
  • हिंदी
  • संस्कृत

अंशकालिक शिक्षिका की सैलरी | Part Time Teacher Salary in KGBV

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सभी अंशकालीन शिक्षिका की सैलरी ₹9,800 प्रति माह होती है।

अंशकालिक शिक्षिका का विषय कंप्यूटर और शारीरिक शिक्षा पर छात्राओं को शिक्षा देती है।

इसके अलावा, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में और भी पद होती है जैसे हॉस्टल वार्डन, लेखाकार, चपरासी और रसोईया। बात करें सभी की सैलरी की तो हॉस्टल वार्डन की सैलरी ₹27,500 प्रतिमाह, लेखाकार की सैलरी ₹11,000 प्रतिमाह, चपरासी की सैलरी ₹5,700 प्रतिमाह, मुख्य रसोईया की सैलरी ₹6,900 प्रतिमाह और सहायक रसोईया की सैलरी ₹5,175 प्रतिमाह तक होती है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीचर्स सैलरी Bihar

KGBV में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए योग्यता

KGBV में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए निम्न योग्यताएं की आवश्यकता होती है :

  1. उम्र सीमा : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष उम्र होनी चाहिए।
  2. शैक्षिक योग्यता : आपके पास कम से कम एक बैचलर डिग्री B.ED या D.EL.ED होनी चाहिए, जिससे कि आप शिक्षा विभाग द्वारा स्वीकृत शिक्षक के रूप में काम कर सकें।
  3. प्राथमिकता : आपको संबंधित विषय में अच्छे अंक और शिक्षा में उत्कृष्टता दिखानी होगी।
  4. अनुभव : शिक्षक की पद के लिए अनुभव का महत्वपूर्ण योगदान होता है तो अगर आपके पास पहले से ही टीचिंग का अनुभव होगा तो आपके लिए इंटरव्यू पास करना बहुत ही आसान हो जाएगी।
  5. निवासी प्रमाण : भारत में कुल 5,726 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित है जो हर एक राज्यों के जिलों में स्थित है तो जिस राज्य में वैकेंसी आती है तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को उसी राज्य का मूल निवासी होनी चाहिए।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नौकरी कैसे पाएं?

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में नौकरी पाने के लिए आपको इनके ऑफिशल वेबसाइट को विजिट करते रहना होगा क्योंकि इनके ऑफिशल वेबसाइट में ही जॉब के लिए वैकेंसी की नोटिफिकेशन आती है। इसके अलावा आप यूट्यूब और अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुप को ज्वाइन कर सकते जहां पर जॉब्स अपडेट्स और वैकेंसी डाली जाती है वहां पर आपको कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में आने वाली वैकेंसी के बारे में पता चल सकता है।

सभी राज्यों के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की ऑफिशल वेबसाइट बनी हुई है जहां पर आप वैकेंसी का पता लगा सकते हैं। यहां कुछ राज्यों के अधिकारिक अधिकारिक वेबसाइट की सूची दी हुई है :

StateKGBV Official Website
Andhra PradeshClick here
BiharClick here
Madhya PradeshClick here
JharkhandClick here
Uttar PradeshClick here
GujratClick here
PunjabClick here

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बारे में जानकारी

यह एक प्रकार का सरकारी शिक्षा योजना है, जिसे भारतीय सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। यह योजना लड़कियों को आधुनिक शिक्षा के अधिकारी बनाने और उनके शिक्षा के प्रति समर्पण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।

इस विद्यालय को उन जगहों पर स्थापित किया जाता हैं जहां पर शिक्षा की प्रतिष्ठा अधिक नहीं होती और लड़कियों को अधिकांशतः शिक्षा से वंचित रखा जाता है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना के उद्देश्य

  1. लड़कियों को आधुनिक शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना।
  2. शिक्षिका और विद्यालय कर्मचारियों के साथ महिला शिक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करना।
  3. लड़कियों की उच्च शिक्षा की दिशा में प्रोत्साहन देना।
  4. गरीबी रेखा के नीचे आने वाली लड़कियों को विद्या प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना।

निष्कर्ष

दोस्तों, हमें उम्मीद है कि इस पोस्ट में दी गई जानकारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टीचर्स सैलरी कितनी होती है? आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हुआ होगा। अगर आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने दोस्तों को भी जरूर शेयर कर दें जो एक सरकारी नौकरी की तलाश में है।

FAQ

Q1. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना कब शुरू हुई थी?

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय योजना 2006-07 में शुरू हुई थी।

Q2. भारत में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की संख्या कितनी है?

भारत में कुल 5,726 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय संचालित हो रही है।

Q3. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरकारी है या निजी?

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एक सरकारी विद्यालय होता है।

Q4. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कितने वर्ष तक शिक्षा दी जाती है?

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 12वीं तक शिक्षा दी जाती है।

Leave a Comment