अमेरिका में मजदूर की सैलरी कितनी है – जाने पूरी जानकारी के साथ

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दोस्तों, क्या आप जानना चाहते हैं कि अमेरिका में मजदूर की सैलरी कितनी है तो आज का यह पोस्ट आपको जरूर पढ़ना चाहिए क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम आपको अमेरिका में मजदूर की सैलरी के ऊपर पूरी विस्तार पूर्वक चर्चा किए है जो आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित होगी।

जैसे की उनका सैलरी कितना होता है, कितने घंटे काम करने होते हैं, किस तरह के काम करने होते हैं, कितनी क्वालिफिकेशन होनी चाहिए, ओवरटाइम काम करने पर कितने पैसे मिलते हैं और भी अन्य विषयों के ऊपर हम चर्चा करने वाले हैं।

अमेरिका में मजदूर की सैलरी कितनी है?

अमेरिका में मजदूर की सैलरी न्यूनतम $7.25 प्रति घंटे के हिसाब से मिलती है जो इंडियन करेंसी में लगभग 604 रुपए के बराबर होता है।

और उस हिसाब से 8 घंटे काम करने पर एक दिन का लगभग 60 डॉलर बनता है और महीने के 1800 से 2000 डॉलर तक बन जाता है।

लेकिन यह मजदूरी(Wage) पूरी तरह से डिपेंड करता है कि अमेरिका में वह जॉब करने वाला व्यक्ति कौन से राज्य में और कौन से सिटी में जॉब कर रहा है और उस राज्य एवं सिटी में रहने और खाने-पीने के खर्चे कितने होते हैं।

इंडियन करेंसी में बात करें तो, अमेरिका में 1 दिन की मजदूरी लगभग 5,000 से 6,000 रुपए तक के होते हैं और उस हिसाब से महीने के लगभग 1.5 से 2 लाख रुपए हो जाते हैं।

आपको लग रहा होगा कि हमारे इंडिया से तो यहां बहुत अधिक सैलरी मिल रही है लेकिन हम आपको बता दे दोस्तों यहां रहने और खाने-पीने की वस्तुओं का भी रेट इंडिया के मुकाबले काफी अधिक है जिसके कारण यहां सैलरी उसी के हिसाब से मिलती है।

Read Also : अमेरिका में ट्रक ड्राइवर की सैलरी कितनी होती है?

अमेरिका में एक दिन की मजदूरी कितनी है?

जैसा कि हमने आपको बताया कि अमेरिका में एक दिन की मजदूरी लगभग $60 के आसपास है लेकिन एक न्यूनतम मजदूरी को देखते हुए हमने ऐसा कहा,

बल्कि लोग तो यहां अमेरिका में सिर्फ एक मजदूरी करके दिन का लगभग 15 से 20 डॉलर कमा लेते हैं जिससे उनका दिन का मजदूरी 120 से 160 डॉलर के आसपास आराम से बन जाता है बाकी आप इंडियन करेंसी में कन्वर्ट कर सकते हैं।

अमेरिका में सबसे ज्यादा मजदूरी कहां मिलेगी?

जिस प्रकार हमारे देश में विभिन्न राज्यों एवं शहरों के अपने अलग ही रहने और खाने पीने (Cost of Living) के खर्चे है।

उसी तरह अमेरिका में भी बहुत सारे ऐसे राज्य एवं सिटी हैं जहां पर Cost of Living दूसरे राज्यों से काफी अलग है जिसके कारण वहां पर सैलरी भी उसी के हिसाब से ऊपर नीचे देखने को मिलती है।

वैसे अमेरिका में सबसे अधिक मजदूरी वाशिंगटन और कैलिफोर्निया में मिलती है।

तो यदि आप अमेरिका जॉब करने के लिए जाना चाहते हैं तो आप अमेरिका के इन जगहों पर जॉब पाने की कोशिश करें क्योंकि यहां पर अधिक सैलरी मिलती है :

Sr. No.Top Salary Place in USAHighest Min. Wage (Per Hour)
1Washington$15.74 (~₹1,301)
2California$15.50 (~₹1,281)
3Massachusetts$15 (~₹1,240)
4Connecticut$15 (~₹1,240)
5Oregon$14.20 (~₹1,174)

अमेरिका में किस तरह की मजदूर की जॉब कर सकते हैं?

दोस्तों, आपको बता दें अमेरिका में एक मजदूर भी एक अच्छी खासी लाइफ जीते हैं इसकी वजह है वहां पर काम करने वाले व्यक्ति अपने काम को काफी रिस्पेक्ट से करते हैं और साथ ही वहां की पब्लिक भी उस काम को रिस्पेक्ट देते हैं।

यदि आप अमेरिका में एक हेल्पर की जॉब करना चाहते हैं तो आप इन कामों में से किसी एक को चुन सकते हैं :

  • Gardener
  • Petrol Pump – Fuel Attendant
  • Waiter
  • Packaging Helper
  • Kitchen Helper
  • Driver Helper
  • Nurse Helper
  • Carpenter Helper
  • Electrical Helper
  • Painter Helper
  • Pipe Fitter Helper
  • Warehouse Helper
  • Store/Shop Helper
  • House Helper

अमेरिका में हेल्पर की जॉब कैसे पाए?

अमेरिका में हेल्पर की जॉब पाने के लिए आप इंडिया के ट्रस्टेड मैनपॉवर जॉब कंसलटेंसी एजेंसी की सहायता ले सकते हैं जो आपको जॉब दिलवाने में हेल्प करेंगे और साथ ही अमेरिका में काम करने के लिए एंप्लॉयमेंट वीजा (H-1B) की जरूरत होती है जिसको आप कंसलटेंसी ऑफिस के द्वारा अप्लाई कर सकते हैं।

आप बिना एंप्लॉयमेंट वीजा के वहां अमेरिका में कोई भी काम कर नहीं सकते हैं यदि आप घूमने के परपस से जाते हैं तो आपको टूरिस्ट वीजा बनवाने की आवश्यकता होती है जो की आप बिना कोई कंसलटेंसी ऑफिस की सहायता लिए बनवा सकते हैं।

अमेरिका में मजदूर की जॉब पाने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

वैसे मजदूर की जॉब पाने के लिए कोई क्वालिफिकेशन की तो आवश्यकता नहीं होती है लेकिन यदि आप अमेरिका जैसे देश में मजदूर की जॉब करना चाहते हैं तो वहां एंट्री करने से पहले आपको यह सब योग्यताएं एक बार जरुर चेक कर लेनी चाहिए :

  • आपको कम से कम 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए।
  • आपको अंग्रेजी बोलना आना चाहिए।
  • आपका उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम का कोई उम्र सीमा तय नहीं है।
  • आपके पास H-1B वीजा होनी चाहिए।
  • आपके पास पासपोर्ट होना चाहिए।
  • मेडिकल चेकअप का एक रिपोर्ट होना चाहिए।

FAQ

Q1. यदि अमेरिका में कोई कंपनी या कोई ठेकेदार न्यूनतम मजदूरी भी नहीं देना चाहता है तो क्या करें?

Fair Labor Standards Act (FLSA) के अनुसार अमेरिका में न्यूनतम मजदूरी ($7.25 प्रति घंटा) सभी एंप्लॉई को दी जाती है अन्यथा न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलती है तब यह एक प्रकार का इलीगल होगा और फिर कंपनी के ऊपर कंप्लेंट फाइल भी दर्ज किया जा सकता है।

Q2. अमेरिका में हेल्पर की सैलरी कितनी है?

अमेरिका में हेल्पर की सैलरी 2500 से 5000 डॉलर तक की होती है जो इंडियन करेंसी में लगभग 2 लाख से लेकर 4 लाख के बराबर होता है।

Q3. अमेरिका में कितने घंटे काम करना पड़ता है?

अमेरिका में आमतौर पर 8 घंटे काम करने पड़ते हैं लेकिन यदि आप अधिक काम करना चाहेंगे तो आप किसी-किसी कंपनी में ओवरटाइम भी कर सकते हैं जिसका की मजदूरी आपको अलग से मिलेगी।

Q4. अमेरिका में काम करने के लिए कौन सा वीजा चाहिए?

अमेरिका में काम करने के लिए H-1B वीजा की जरूरत होती है जो एक निश्चित समय के लिए होता है।

Q5. क्या अमेरिका में भारतीय काम कर सकते हैं?

जी हां, अभी के समय में अमेरिका में कई भारतीय कई तरह के काम करते हैं जिसके लिए उन्हें वर्क वीजा की जरूरत होती है, मतलब की अमेरिका में काम करने के लिए वर्क वीजा होना अनिवार्य होता है।

Leave a Comment